Nurturing Young Minds

Nurturing Young Minds
At HIS

Thursday, July 1, 2010

Youth Song युवा गीत

 जोश जिगर में
जोश जिगर में, दिल में मस्ती,
आज मिटा देंगे हर हस्ती,
जो तोड़ेगी हिंदुस्तान!
हिंदुस्तान, हिंदुस्तान,
आन हमारी हिंदुस्तान!

दम बाजू में, मन में आन,
कदम उठें तो झलके शान,
कसम राम की, कसम खुदा की,
हम जोडेंगे हिंदुस्तान!
हिंदुस्तान, हिंदुस्तान,
शान हमारी हिंदुस्तान!

भ्रष्टाचार मिटायेंगे हम,
अमन-तसल्ली लायेंगे हम,
युवा देश के, जवाँ देश के,
हम बदलेंगे हिंदुस्तान!
हिंदुस्तान, हिंदुस्तान,
जान हमारी हिंदुस्तान!
गीत सुनने के लिए जाएँ यहाँ  http://www.youtube.com/view_play_list?p=28C4EBDDD34CF37D 


click the picture below for a larger view.

2 comments:

  1. Very good song sir

    Amitabh Thakur
    IIM Lucknow
    # 94155-34526

    ReplyDelete
  2. शुक्रिया अमिताभ. धनञ्जय मिश्र द्वारा संगीतीकृत और शशांक शेखर द्वारा गाई गयी.

    ReplyDelete